डेस्क : बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मणिकांत झा रचित मणि श्रृंखला की छब्बीसवीं पुस्तक शारदामणि का झंझारपुर समेत एक साथ तीन सौ से अधिक जगहों पर विमोचन हुआ।
सरस्वती पूजा के सुअवसर पर मणिकांत झा रचित मैथिली पुस्तक “शारदामणि” का बिमोचन बेलाराही, झंझारपुर में राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कान्त दास,
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

शिक्षक रुद्र ना.दास, अजय कु.दास, सतीश चन्द्र, समीर रंजन,अरुण कु. दास, प्रफुल्ल कु.दास, राघवेन्द्र लाल दास, बिजय कु. दास, मृत्युंजय कुमार, आशीष कुमार, अंकित कुमार, समीर रंजन इत्यादि लोगों के द्वारा किया गया।

सबों ने मैथिली साहित्य आ मिथिलाक्षर के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। यह पुस्तक मणि श्रृंखला का छब्बीसवें पुस्तक के रुप में प्रकाशित किया गया है।
बता दें कि एक साथ तीन सौ से अधिक जगहों पर इस पुस्तक का लोकार्पण किया गया जो ऐतिहासिक है । इसी क्रम में भारत सहित पड़ोसी देश नेपाल में सैकड़ों जगह पर एक साथ शारदा मणि पुस्तक का विमोचन हुआ जिसके अंतर्गत मणिकांत झा जी के पैतृक गांव दरभंगा जिले के शुभंकरपुर स्थित विद्यापति पुस्तकालय , श्मशानकाली मंदिर , आदर्श कालोनी , विद्या कालोनी सहित दर्जनो जगह पर भी लोकार्पण वरिष्ठ ग्रामीणों व युवाओं द्वारा किया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !