Breaking News

पंडासराय की मनीषा को मैट्रिक में 445 मार्क्स, बधाईयों का लगा तांता

दरभंगा। बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। दरभंगा के लहेरियासराय पंडासराय निवासी उपेन्द्र महतो एवं रेखा देवी की बेटी मनीषा कुमारी ने 89% अंक के साथ उत्तीर्णता हासिल कर अपने माता-पिता एवं समाज का नाम रौशन की है। एम एल एकेडमी लहेरियासराय की छात्रा मनीषा कुमारी ने सबसे ज्यादा 94 अंक विज्ञान और हिंदी विषय में हासिल की है। मनीषा को गणित में 91 अंक के साथ कुल 445 मार्क्स प्राप्त हुए हैं।

 

 

मनीषा के पिता पंडासराय में पान विक्रेता का काम करते हुए पूरे परिवार का भरण पोषण करते हैं। मनीषा ने बताया कि इस सफलता में माता-पिता सहित बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद का महत्वपूर्ण सहयोग है।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …