दरभंगा : समाहरणालय स्थित भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को जिला बाल संरक्षण समिति, मानव व्यापार विरोधी समिति एवं जिला चाइल्ड लाइन सलाहकार परिषद की संयुक्त बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। उन्होंने बाल संरक्षण को माता के गर्भधारण से ही शुरू मानते हुए आईसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग को विशेष रूप से सजग होकर कार्य करने का निदेश दिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सहायक निदेशक ,जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा रविशंकर तिवारी द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बाल संरक्षण के विभिन्न मुद्दे जैसे बाल व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह, स्कूली शिक्षा से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए इसकी समस्या, समाधान व इसके सफल क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना बनाकर बच्चों को सुरक्षित माहौल देने की बात की गई।

उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड, पंचायत, वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक, नियमित करने एवं इसके सक्रिय क्रियान्वयन पर बल दिया गया। प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्य-सचिव बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस के द्वारा निदेशित कर अनाथ बच्चों के लिए संचालित परवरिश योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाने को कहा गया ।

जिले में स्कूली बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने को गंभीर बताते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का निदेश दिया गया। ज़िला शिक्षा कार्यालय के प्रतिनिधि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी संजय कुमार देव ‘कन्हैया’ को सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएँ विकसित करने को कहा गया तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के सफलतापूर्बक क्रियान्वयन करने का भी निदेश दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों को चाइल्डलाइन (1098) के द्वारा दर्ज किए गए शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर बच्चों को सुरक्षा में लेने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

इस बैठक में ज़िला परिषद के प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती मीना कुमारी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती अलका आम्रपाली, किशोर न्याय परिषद सदस्य अजित मिश्रा, कुमारी गुंजन, चाइल्ड लाइन के निदेशक ललित दत्त , श्रीमती विमला कुमारी, जिला समन्यक रविन्द्र कुमार, केंद्र समन्वयक श्रीमती आराधना कुमारी, महिला हेल्पलाइन की अजमतुनिशा एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !