दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा बेनीपुर कार्यालय में बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखण्ड में क्रियान्वित की जा रही सरकार के सात निश्चय योजनाओं के प्रगति की संयुक्त रूप से समीक्षा किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कहा कि सात निश्चय योजना में हर घर नल का जल योजना का शत्-प्रतिशत् क्रियान्वयन करने हेतु राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च 2020 डेड लाइन निर्धारित कर दिया गया है। इसलिए 31 मार्च 2020 तक सभी हाउस होल्ड में पाइप के जरिये पीने का पानी पहुँचाना अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता स्वीकार नहीं होगी।

कहा कि सरकार के सात निश्चय की सभी योजनाएँ सामाजिक सरोकार से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार के द्वारा इन योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता दुहराई गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि नियत समय-सीमा के अंदर सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन करायें। किसी भी योजना की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा। खराब गुणवत्ता की शिकायत प्राप्त होने पर दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत किया गया कि रमौली पंचायत में मकान के छत पर ही वाटर टावर बना दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा इसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया और संबंधित वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
इस बैठक में उपश्थित संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सरकार के सात निश्चय की सभी योजनाओं का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया ।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर प्रदीप कुमार झा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अलीनगर एवं बेनीपुर, अंचलाधिकारी, अलीनगर एवं बेनीपुर, सभी ग्राम पंचायत मुखिया/वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !