Breaking News

गर्व :: बिहार के लाल ‘कुमार राजेश चंद्रा’ बने सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक

डेस्क : बिहार कैडर के 1985 बैच के आईपीएस कुमार राजेश चंद्रा को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुमार राजेश चंद्रा ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी (BCAS) के महानिदेशक पद पर तैनात थे. राजेश चंद्रा का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे. हालांकि, आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक या सेवानिवृत्त होने तक वह एसएसबी के महानिदेशक पद पर बने रहेंगे. 

कुमार राजेश चंद्रा 1985 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. नयी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. वह पटना सिटी में एएसपी भी रह चुके हैं. औरंगाबाद, सीवान, गोपालगंज, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, बोकारो, चतरा, धनबाद में पुलिस कप्तान रहने के साथ-साथ भागलपुर के पूर्वी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रह चुके हैं. बिहार में स्पेशल ब्रांच के एसपी के रूप में कार्य करने से लेकर वह राज्यपाल के एडीसी भी रह चुके हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद वह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के डीआईजी और आईजी के रूप में योगदान दिया है. वह कई प्रकार के पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं. वर्तमान में वह दिल्ली में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में सेवारत हैं. राजेश चंद्रा को पुलिस पदक, राष्ट्रपति पुलिस पदक, विशेष कर्तव्य पदक और आंतरिक सुरक्षा पदक मिल चुका है.

कई राज्यों समेत देश की सुरक्षा इकाइयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं बिहार के कई ‘लाल’

गौरतलब है कि बिहार के लाल आज कई राज्यों की सुरक्षा समेत देश के कई महत्वपूर्ण सुरक्षा इकाइयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ताजा मामला कुमार राजेश चंद्रा का है. वह एसएसबी के महानिदेशक नियुक्त किये गये हैं. मालूम हो कि सीबीआई चीफ आलोक वर्मा बिहार के शिवहर, सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन समस्तीपुर, बीएसएफ के महानिदेशक रजनीकांत मिश्रा पटना, आरपीएफ के निदेशक अरुण कुमार दरभंगा के रहनेवाले हैं. इनके अलावा गुजरात में डीजीपी शिवानंद झा, उत्तर प्रदेश में डीजीपी ओपी सिंह, आंध्र प्रदेश में डीजीपी आरपी ठाकुर और मुंबई के पुलिस कमिश्नर भी बिहार के मूलवासी हैं.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *