Breaking News

लॉकडाउन में पुलिस मुस्तैदी की पोल खोल रहे चोर, लॉक तोड़ मोबाइल दुकान से की हजारों की चोरी

मोबाइल दुकान से आधा दर्जन मोबाइल के साथ लैपटॉप प्रिंटर उठा ले गए चोर

थाना क्षेत्र के सूखेत पंचायत में हुई घटना

चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान

झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : नगर थाना क्षेत्र के सुखेत पंचायत के बारिश लाल चौक स्थित अखिलेश मोबाइल सेंटर नामक मोबाइल दुकान को तोड़कर चोरों ने हजारों की चोरी कर ली। चोरों ने आधा दर्जन नए मोबाइल के साथ दुकान में रखे लैपटॉप, प्रिंटर उठाकर चलते बना ।

चोरी की घटना को लेकर मोबाइल दुकानदार अखिलेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना के बावत पूछने पर थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि खाली जगह में छोटी सी मोबाइल की दुकान थी। जहां से चोरी होने की बात सामने आई है। प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …