Breaking News

मु.मंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत 38 अभ्यर्थियों को दिया गया प्रशिक्षण

दरभंगा, विजय भारती :- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों का 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बहादुरपुर में मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत 38 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अति पिछड़ा वर्ग कोटि के चयनित 38 अभ्यर्थियों ने 08 जून 2022 से 22 जून 2022 तक विषय विशेषज्ञों के दिशा निर्देश में प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा ऑनलाइन आवेदन करते समय चुने गए परियोजनाओं का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया। जिसे अनुशंसा सहित उद्योग विभाग बिहार सरकार को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।
         उन्होंने बताया कि प्रधान सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा अनुमोदनोंपरांत सभी प्रशिक्षित लाभार्थियों को परियोजना लागत अनुसार दो किस्तों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
       उन्होंने कहा कि प्रदत्त वित्तीय सहायता का 50 प्रतिशत अनुदान तथा 50 प्रतिशत ब्याज रहित ऋण होगा, जिसे आसान 84 मासिक किस्तों में विभाग को लौटना होगा।
          स्वरोजगार/स्वउद्यमिता को बढ़ावा देने का सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है।
         प्रशिक्षण सत्र समाप्ति कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक अजय कुमार, संस्थान के निदेशक आर एस शर्मा,डीआईसी के आईईओ नंदकिशोर यादव उपस्थित थे।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …