Breaking News

‘आत्मनिर्भर भारत’ के मिशन पर काम कर रहे 1.3 अरब भारतीय : पीएम मोदी

नई दिल्ली, लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी मंच (USISPF) के तीसरे लीडरशिप समिट को गुरुवार को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की 1.3 अरब की आबादी ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मिशन पर काम कर रही है। यह मिशन लोकल को ग्लोबल के साथ मिलाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में कोरोना वायरस पर भारत द्वारा उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। भारत की जनसंख्या एक अरब 30 करोड़ से अधिक है, लेकिन इसके बावजूद प्रति दस लाख पर कोरोना से होने वाली मृत्युदर अन्य देशों के मुकाबले कहीं कम है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘जब वर्ष 2020 शुरू हुआ था, तब क्या किसी ने कल्पना की थी कि यह कैसा होने जा रहा है? एक वैश्विक महामारी ने सभी को प्रभावित किया है। यह हमारे लचीलेपन, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली और आर्थिक प्रणाली का परीक्षण कर रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 महामारी से अनेक चीजें प्रभावित हुई होंगी, लेकिन 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाएं नहीं प्रभावित हुईं। भारत ने रिकॉर्ड समय में अपनी कोविड-19 संबंधी सुविधाओं का विस्तार किया है और मौजूदा परिस्थिति में नई सोच की जरूरत है जो मानव-केंद्रित हो।’

इससे पहले, यूएसआईएसपीएफ के प्रमुख मुकेश अघी ने बताया था कि हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएसआईएसपीएफ के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए समय निकाला। यह मौजूदा चुनौतीपूर्ण माहौल में अमेरिका-भारत संबंधों के महत्व को दर्शाता है। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने एक सप्ताह चलने वाले सम्मेलन के पहले दिन संबोधित किया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मंगलवार को चर्चा में भागीदारी की थी।

Check Also

‘राहुल गांधी न्याय योद्धा हैं’, अलका लांबा का बयान; NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को घेरा

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे देशभर के कार्यकर्ता, अलका लांबा ने बताया “न्याय योद्धा”; NEET …

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

एयरपोर्ट से लापता ‘कद्दू-ब्राउनी’ केस में पुलिस की ढीली जांच पर कोर्ट नाराज़

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो कुत्तों—कद्दू और ब्राउनी—के गायब होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *