Breaking News

”कामसूत्र 3D” फेम सायरा खान का निधन, शर्लिन चोपड़ा को किया था रिप्लेस

डेस्क : कंट्रोवर्श‍ियल फिल्म ‘कामसूत्र 3D’ की एक्ट्रेस सायरा खान का शुक्रवार को निधन हो गया. आईबी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सायरा का निधन कार्डियक अटैक की वजह से हुआ है. ‘कामसूत्र 3D’में सायरा ने चर्चित अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की जगह ली थी.


फिल्म की रिलीज के दौरान शर्लिन को लेकर काफी विवाद भी हुआ जिसके चलते सायरा जिस पहचान की हकदार थीं वो अभिनेत्री पा ना सकीं. सायरा की मौत पर ‘कामसूत्र 3D’ के निर्माता रुपेश पॉल ने दुख जताया है. सायरा के निधन पर उन्होंने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में कहा, मुझे इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. रुपेश ने बताया कि शर्लिन की जगह लेने के बाद सायरा ने बहुत ही मुश्किलों का सामना किया.

उन्होंने कहा कि सायरा के लिए ये किरदार बेहद ही चुनौतीपूर्ण था. वो एक मुस्लिम परिवार से थीं, जो बहुत ज्यादा रूढ़ीवाद परिवार था. इस वजह से सायरा को फिल्म में लेने में हमें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा.

लेकिन जब सायरा ने किरदार निभाया तो उन्होंने साबित भी कर दिया कि उनसे बेहतर ये किरदार कोई निभा भी नहीं सकता था.


रुपेश ने सायरा की मौत पर संवेदना जताते हुए इस बात पर सवाल उठाया कि सबसे ज्यादा दुःख है कि सायरा के जाने पर उनके प्रति किसी ने भी अपनी संवेदना जाहिर नहीं की. वह एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. बता दें कि सायरा खान की मौत कार्डियक अटैक से शुक्रवार को सुबह हुई.

Check Also

MMS :: भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का अश्लील वीडियो वायरल

https://youtu.be/MxzEb8GqMl0 देखें वीडियो भी… डेस्क : भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का एक अश्लील वीडियो सोशल …

फनकार – ए – आज़म थे ट्रेजडी किंग अभिनेता दिलीप कुमार : डॉ संजीव शमा

दिलीप कुमार के निधन से चाहनेवालों में शोक, फैन्स ने दी श्रद्धांजलि झंझारपुर (डॉ संजीव …

बनकाठी (वन की लकड़ी) – लॉकडाउन के दौरान एक अनोखी कहानी…

अमरेंद्र सुमन की स्पेशल रिपोर्ट : झारखंड का एक सुदूर गाँव बनकाठी गाँव के बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *