डेस्क : वयोवृद्ध पत्रकार पं अवध कुमार झा का निधन शुक्रवार सुबह सऊदी अरब में उनके पुत्र के निवास पर हो गया । बिहार के भागलपुर जिले के मूल निवासी अवध बाबू 95 वर्ष के थे । वे भारत के पुराने बंद अख़बार आर्यावर्त दैनिक के अंतिम संपादक थे ।

पं अवध बाबू के निधन को पत्रकारिता जगत की एक बडी क्षति बताते हुए मिथिलालोक फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ बीरबल झा ने गहरा दुःख व्यक्त किया एवं पीड़ित परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना जताया ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मिथिला के यंगेस्ट लिविंग लीजेंड के नाम से जाने वाले डॉ बीरबल झा ने अपनी संवेदना सन्देश में बताया कि अवध बाबू केवल पत्रकार ही नहीं बल्कि एक महान समाजसेवी, सामाजिक चिंतक एवं लेखक थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समकालीन थे एवं उनके साथ काम करने का मौका मिला था।

अवध बाबू अपने पीछे चार पुत्रो से भरापूरा परिवार छोड़ गए। 35 रुपये मासिक से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले अवध बाबू 72 वर्षो तक पत्रकारिता के पेशे से जुड़े रहे। इस दरम्यान उन्होने कई किताबों का लेखन भी किया ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !