डेस्क : बिहार में समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं पांच विधानसभा क्षेत्रों बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, किशनगंज एवं नाथनगर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव में 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। 21 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में मतदान हुआ था।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट (Samastipur Lok Sabha) पर हुए उपचुनाव (By Election) की मतगणना (Counting) गुरुवार को हुई। इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रत्याशी प्रिंस राज (Prince Raj) ने जीत दर्ज की है। उनकी जीत से एलजेपी सुप्रीमो राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का कद एनडीए में बढ़ना तय माना जा रहा है।

प्रिंस राज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी 2कांग्रेस के अशोक कुमार को एक लाख से भी अधिक मतों से पराजित कर दिया। चुनाव में कुल 1680470 वोटरों में से करीब 45 फीसद ने वोट दिए थे।

आंकड़े के अनुसार समस्तीपुर में करीब 7.50 लाख वोटिंग हुई थी, जिनमें आधे से अधिक प्रिंस राज को ही मिले। मतगणना में वे लगातार बढ़त बनाकर चलते रहे।

समस्तीपुर लोकसभा सीट न केवल एनडीए, बल्कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के लिए भी प्रतिष्ठा की सीट थी। रामविलास पासवान के छोटे भाई व एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के कारण खाली हुई इस सीट पर पार्टी ने उनके पुत्र प्रिंस राज को टिकट दिया। एनडीए का इस सिटिंग सीट पर कब्जा पहले से ही तय माना जा रहा था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !