डेस्क : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर का है। बोचहां थानाक्षेत्र के गरहां-हथौड़ी मुख्य मार्ग स्थित सनाठी पुल के पास हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार को सरेशाम नल-जल योजना के एक संवेदक की गोली मार हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। वहीं मुजफ्फरपुर एसएसपी के पदभार संभालते ही ठेकेदार का मर्डर कर बेख़ौफ़ अपराधियों ने चुनौती दी है। वहीं मुजफ्फरपुर में ही एक अन्य दूसरी घटना में अपराधियों ने पुलिस टीम के ऊपर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
काफी देर तक संवेदक लोहसरी पंचायत के मोहना टोला गांव निवासी जगदीश साह के पुत्र विजय कुमार साह (35) सड़क पर तड़पते रहे। बाद में किसी तरह उन्हें स्थानीय लोगों ने एसकेएमसीएच इलाज के लिए भेजा। जहां परिजनों के पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने घटना के पर्दाफाश का टास्क संबंधित थाने की पुलिस टीम को दिया है। एसएसपी की हिदायत के बाद हत्यारों की खोज में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मौके से संवेदक की बुलेट बाइक बरामद की है। हालांकि देर रात तक बदमाश नहीं पकड़े जा सके थे।

बताया गया है कि विजय शनिवार की सुबह घर से किसी काम के लिए मुजफ्फरपुर आए थे। यहां से देर शाम तक वे घर नहीं लौटे। परिजनों को सूचना मिली कि उन्हें गोली मार दी गई। जबतक स्वजन अस्पताल पहुंचते तबतक विजय ने दम तोड़ दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !