Breaking News

जयंति पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी एवं पं.मदन मोहन मालवीय

झंझारपुर मधुबनी(डॉ संजीव शमा) :देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं शिक्षाविद पं. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया।

महापुरुष द्वय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्र – छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद राव ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को याद करते हुए कहा कि वाजपेयी जी कुशल राजनीतिज्ञ ही नहीं प्रसिद्ध कवि भी थे।

जिनकी रचनायें आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने पं.मदन मोहन मालवीय के संबंध में बताया कि वे स्वतंत्रता सेनानी के साथ शिक्षाविद एवं बड़े समाज सुधारक थे। आज ही के दिन वर्ष 1861में ब्रिटिश प्रयाग में उनका जन्म हुआ था। पं.मालवीय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही इस युग के आदर्श पुरूष भी थे।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार साह, दिवाकर ठाकुर,अंजू कुमारी, सुमन कुमारी, कमलेश कुमार, जुली वर्णवाल,सुप्रिया कुमारी, सुधा देवी के अलावा छात्र – छात्राओं में विदिशा दास,सती प्रिया,जया,रंजन कुमारी,नितू कुमारी राज लक्ष्मी,हर्ष कुमार,सुनील कुमार, दिपांशु, प्रिया, वर्षा, तुलसी, अम्बिका कुमारी कर्मियों में हुकुमदेव प्रसाद, मोहन ठाकुर, दुखन आदि उपस्थित थे ।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …