डेस्क : चीन और इटली में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस ने भारत में दस्तक दे दी है. भारत में इससे संक्रमण के मामलों ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है और इनमें लगातार वृद्धी हो रही है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
भारत में संक्रमण को रोकने के लिए 15 राज्यों ने लॉक डाउन कर दिया है और लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में ही रहें. रविवार को बिहार में कोरोना से एक व्यक्ति मौत होने के बाद राज्य को 31 मार्च तक लॉक डाउन कर दिया गया है. बिहार सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए चिकित्सीय सुविधाओं पर आज एक बड़ा एलान किया है.

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ट्वीट कर चिकित्सीय सुविधाओं पर जानकारी दी. उन्होंने उपने ट्वीट में जानकारी दी कि नोवल कोरोना वायरस (COVID – 19 ) के कारण घर बैठे ही सभी को चिकित्सीय सुविधाएँ दी जायेगी. बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों के एक नम्बर जारी किया है, जिसपर डॉयल कर आप घर बैठे ही चिकित्सीय सुविधा पा सकते हैं.
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना ने दस्तक दे दी है और अब तक राज्य में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. कल तक आए 130 कारोना वायरस संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच पूरी कर ली गयी है जिनमें से तीन पॉजिटिव पाये गये. इनमें पटना एम्स के दो मामले जिसमें एक की मृत्य हो गयी तथा एनएमसीएच का एक मामला भी शामिल है. इसके बाद एहतियातन पूरे बिहार को लॉक डाउन कर दिया गया है. इस लॉक डाउन में पटना सहित बिहार के तमाम जिले शामिल हैं. यह लॉक डाउन फिलहाल 31 मार्च तक किया गया है. इसको लेकर पुलिस पेट्रोलिंग भी तेज हो गयी है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !