Breaking News

‘इंसान का इंसान से हो भाई चारा’ एक छोटी सी कोशिश कोरोना के जंग में…

लखनऊ (रामकिशोर रावत) : बाल चौपाल द्वारा बनाये गये “#लक्ष्मण रेखा ग्रुप ” के संयोजन में #ऑपरेशन जन सहयोग के तहत श्रीनगर , कृष्णानगर , एल डी ए कॉलोनी में रहने वाले दिहाड़ी मजदूरों ,

रिक्शा चालकों घरेलू काम काजी महिलाओं आदि को राशन वितरण किया गया । साथ ही साफ सफाई के लिये सेनेटाइजर , साबुन दिए गये ।

संयोजक सह बाल चौपाल संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व ने इन सभी को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों में रहिये । इस वक्त अपने गाँव या गृहजनपद जाने का विचार छोड़कर जहाँ हैं वहीं रहिये ।

सरकार और सामाजिक संस्थाओं द्वारा आप सभी के खाने पीने की बेहतर व्यवस्था की जा रही है इसलिए पलायन न करें । सभी अभावग्रस्त परिवारों को यह विश्वास दिलाया गया कि हम सभी आपके साथ हैं । चिंता मत करिये आराम से अपने अपने घरों में रहकर कोरोना को हाराइये । इस आपदा में साफ सफाई से रहिये ।

मुहिम में रीना पाण्डेय मिश्रा , सुमित सिंह माहुने मोनू , अजय शर्मा , अंकित मिश्रा और राजन तिवारी ने बड़ी आत्मीयता से इस संकट की घड़ी में #लॉक डाउन के चलते कामकाज बंद हो जाने की वजह से हालत की मार झेल रहे 78 इंसानों तक जनसहयोग से राशन सामग्री पहुँचायी ।

राहत सामग्री के पैकेट बनाने में नारीशक्ति के रूप में श्रीमती बिटान मिश्रा , श्रीमती विरमा देवी जी , श्रीमती सावित्री शर्मा जी , पूजा शर्मा जी , सरोज माहुने जी , सुनीता माहुने , आराधना माहुने जी और अनुकृति मिश्रा जी ने अथक सहयोग प्रदान किया । एलडा फाउंडेशन की अध्यक्ष राजश्री नीरज जी सहित सभी दानवीर सहयोगी जनों का बहुत – बहुत आभार ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …