पटना (संजय कुमार मुनचुन) : राजधनी पटना में दिन – रात बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने वाले बिजली विभाग के छोटे कर्मचारियों के बीच आज जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राशन का वितरण किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने तकरीबन 70 कर्मचारियों के साथ कुछ अत्यंत गरीब लोगों को भी राशन बांटा। उन्होंने कल भी सैकड़ों लोगों के बीच चावल, दाल और साबुन का वितरण किया था और आज उन्होंने बिजली विभाग के छोटे कर्मचारियों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया, ताकि वे भूखे न रहें।

वहीं, अनिल कुमार ने कहा कि लॉकडाउन आज की जरूरत है, क्योंकि हमारे देश में हेल्थ सेक्टर की स्थिति पहले से अच्छी नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन ही कोरोना के संक्रमण को तोड़ने का एक विकल्प था, मगर इसके बाद गरीब और वंचित लोगों के सामने खाने-पीने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। ऐसे में हमें सूचना मिली थी कि बिजली विभाग में कार्यरत छोटे कर्मचारियों के पास भी राशन – पानी का अभाव है। तब हमने इन कर्मचारियों के बीच को चावल, दाल और साबुन देने का निर्णय लिया।

अनिल कुमार ने कहा कि बिहार की सरकार कह कर भी लोगों को अनाज नहीं दे पा रही है। इसमें हमने एक प्रयास किया है। हमारी ओर से गरीबों, वंचितों और जरूरमंद लोगों के बीच मदद जारी रहेगी। हम इसके जरिये अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें राज्य सरकार द्वारा सभी लोगों तक मदद पहुंचाने और पैसे देने की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को मदद मिल रही होती, तो परेशान नहीं होते।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !