डेस्क : दरभंगा जिला में कोरोना पॉजिटिव होने से पहली मौत की पुष्टि हो गई है। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी इमरान खान उर्फ मोहम्मद लाडले (37 वर्ष) की मौत बिशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ पंचायत के शिवदासपुर गांव स्थित उसके ससुराल में 5 जून को हो गई थी।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
दरभंगा के सिविल सर्जन संजीव कुमार सिन्हा ने बताया के शिवदासपुर गांव में एक युवक की मृत्यु के 21 घंटे बाद 6 तारीख को हनुमान नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने मृत युवक का स्वाब जांच हेतु लिया था और जाँच के लिए भेजा था जिसका रिपोर्ट आज पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि दरभंगा जिला में कोरोना पॉजिटिव होने वाले युवक की पहली मौत हुई है।

गौरतलब है कि मृतक 2 जून को दिल्ली से दरभंगा जिला के सिंहवारा प्रखंड के मिर्जापुर जगनी गांव स्थित अपने घर आया था और बुखार से पीड़ित था। स्थानीय चिकित्सकों द्वारा अपना इलाज कराने की कोशिश की थी लेकिन दिल्ली से आने की बात सुनकर कोई भी उसका इलाज नहीं किया सभी स्थानीय चिकित्सकों ने उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने की सलाह दी जिसके बाद उसकी पत्नी 5 जून को अपने पति को लेकर हनुमान नगर प्रखंड के पंचोभ पंचायत के शिवदासपुर गांव स्थित अपने मैके आ गई और यहां भी इलाज के लिए सब जगह गुहार लगाई लेकिन सभी ने उसे डीएमसीएच जाने की ही सलाह दी। पंचोभ पंचायत के मुखिया राजीव चौधरी ने हनुमान नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी इसकी सूचना दी लेकिन उसे कोई सहायता नहीं मिली और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। कोरोनावायरस होने के संदेह में 21 घंटे से अधिक तक उसकी लाश घर में ही पड़ी रही। मुखिया की शिकायत के बाद स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने मृतक का स्वाब लिया और जांच के लिए भेजा गया इसका रिपोर्ट आज पॉजिटिव आ गया है। जांच रिपोर्ट आने के पूर्व ही मुखिया की पहल पर गांव के कुछ युवकों के सहयोग से उसे दफना दिया गया था। मृत युवक अपने पीछे पत्नी के अलावे 2 पुत्र और एक पुत्री को छोड़ दिया है इसका सबसे बड़ा पुत्र 6 वर्ष का है मुखिया राजीव चौधरी के ने बताया मृत युवक के संपर्क में एवं उसके दाह संस्कार के क्रम में 25 से अधिक युवकों के साथ उसका संपर्क हुआ था। उन्होंने बताया कि पूरे शिवदासपुर गांव को सैनिटाइज कराया गया है। मृतक के पत्नी और बच्चों का कोरोना जाँच के लिए सेम्पल लिया गया है। उन्होंने मृतक के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का कोरोनावायरस जाँच कराने की मांग की है। इस बीच जिला प्रशासन करोना पॉजिटिव युवक की मौत की सूचना के बाद उसके गांव एवं उसके संपर्क में आए युवकों की सूचना इकट्ठा कर उसकी जांच की तैयारी कर रहा है। वही मृत युवक के गांव को सेनीटाइज एवं शील करने का निर्देश दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !