फतुहा श्रवण राज : नेता हर प्रकार की स्थिति में चुनाव प्रचार करना जानते हैं ताज़ा मामला बिहार जदयू से जुड़ा हुआ है।

कोरोना संकट के बीच पार्टी ने प्रचार का तरीका भी बदल दिया है। कोई जदयू लिखा मास्क बांट रहा है तो कोई सैनिटाइजर।

नीतीश कुमार के निदेश के बाद फतुहा जदयू के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया। खास बात यह रही कि मास्क पर जदयू लिखा था। मास्क बांटने वाले लोग अपने हाथों से लोगों को मास्क पहना भी रहे हैं। हालांकि मास्क की गुणवत्ता स्वीकृत मानदंडों के अनुकूल है या नहीं ये कहना मुश्किल है।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
यह बात तो तय है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार जदयू मास्क के सहारे चुनावी नैया पार करने के चक्कर में क्षेत्र में अभी से ही उतर गई है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राम किस्टो प्रसाद सिंह युवा जदयू सचिव सतेन्द्र कुमार ,राजू कुमार सहित कई लोग जदयू लिखा मास्क वितरण कर रहे थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !