दरभंगा : एनएच57 पर सकरी में सड़क किनारे झाड़ी में बेहोश युवक के मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश युवक की शिनाख्त सशस्त्र सीमा बल के जवान के रूप में कर मधुबनी जिले के राजनगर स्थित एसएसबी 18वीं बटालियन के हेड क्वार्टर में खबर की। बेहोश जवान को आनन-फानन में पीएचसी पंडौल में भर्ती कराया गया जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
राजनगर स्थित एसएसबी 18वीं बटालियन हेडक्वार्टर के एंबुलेंस से बेहोश जवान को एसएसबी के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एम के सिंह समेत कई जवानों ने पीएचसी पंडौल से रेफर होने के बाद डीएमसीएच में भर्ती कराया। मौजूद चिकित्सक ने जवान की हालत नाज़ुक बताई।

एसएसबी के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एम के सिंह ने बताया कि सुबह सुबह एसएसबी 18 वीं बटालियन के हेड क्वार्टर राजनगर में बिहार पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि एसएसबी का एक जवान बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला। तुरंत राजनगर हेडक्वार्टर से हमलोग बेहोश जवान के पास पहुंचे।

बेहोश जवान की पहचान उड़ीसा निवासी किरण कुमार नाथ के रूप में की गई जिसकी जम्मू कश्मीर से राजनगर हेडक्वार्टर पोस्टिंग की गई थी। पटना पहुंचकर राजनगर स्थित हेडक्वार्टर से संपर्क कर सुबह तक पहुंचने की बात कही।

उसके बाद सुबह सुबह बिहार पुलिस से सूचना मिली कि एसएसबी का यह जवान बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला है। प्रथमदृष्टया नशाखुरानी गिरोह द्वारा बेहोश कर सामान लूट सड़क किनारे फेंक दिए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है।

वहीं सकरी के स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक का जूता देखकर पुलिस ने इसे एसएसबी का जवान बताया जूता से ही इस जवान की पहचान हुई और बटालियन हेडक्वार्टर सूचना दी गई। आखिर एसएसबी के जवान के साथ रास्ते में क्या हुआ ? बेहोशी की हालत से बाहर आने के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल वह सिर्फ अपना नाम ही बता पा रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !