सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : समस्तीपुर जिला मे शिक्षा के गिरते स्तर और गैर-सरकारी स्कूलों के मनमानी के विरुद्ध मे माथुर समाज कल्याण सेवा समिति के सचिव श्री दिगंबर नाथ माथुर ने एक बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है | श्री दिगंबर नाथ माथुर ने अपने हिस्से की एक बहुत बड़ी जमीन समस्तीपुर मे एक स्कूल खोलने के लिए दान मे दे दी है ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दिगंबर बाबू का कहना है की उन्होने ये दान अपने पिता स्व हरिश्चंद्र माथुर, माता स्व इंद्रासनी माथुर और पत्नी स्व वंदना माथुर की स्मृति मे दिया है | उन्होने कहा की उनकी एक ही कामना है की गरीब और जरूरतमन्द बच्चे किसी चीज के अभाव मे शिक्षा से दूर ना रहे।

जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर जिला के अंतर्गत बैकुंठपुर ब्रहण्डा, थाना उजियारपुर मे एक स्कूल मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय को यह ज़मीन दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए इस स्कूल को खोला जा रहा है। स्कूल का नाम भगवान चित्रगुप्त अंतर्राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय रखा जाएगा और 15 जुलाई 2021 को स्कूल का उदघाटन और भगवान चित्रगुप्त के मंदिर का भूमि पूजन दोनों एक साथ होगा | स्कूल में छात्रों की सुविधाओं व भविष्य को ध्यान में रखते हुए वो सभी सहूलियतें होंगी जो किसी बड़े निजी स्कूलों में मोटी फीस वसूलकर दी जाती हैं | स्कूल मे 70 फीसदी सीट कायस्थ समाज के बच्चों के लिए आरक्षित रहेगी और 30 फीसदी अन्य समाज के लाचार बच्चों के लिए ।

उक्त स्कूल का संचालन मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय एवं सहयोगी संस्था माथुर समाज कल्याण सेवा समिति के द्वारा किया जाएगा | स्कूल मे गरीब अभिभावक भी अपने बच्चों को महानगरों की तर्ज पर शिक्षा ग्रहण कराने का सपना पूरा कर सकेंगे। स्कूल मे कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा के साथ छात्रों के लिए लॉकर, बैठने के लिए फर्नीचर, खेल सामग्री, डिजिटल बोर्ड, कला व शिल्प जैसी विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही साथ स्कूल मे निःशुल्क शिक्षा, भोजन, आवास और वस्त्र भी मुहैया कराई जाएगी। क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा व्यवस्था की कमी को पूर्ण करने के लिए इस स्कूल की शुरुआत की जा रही है जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी । बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए , मेडिटेशन एवं विशाल पुस्तकालय की स्थापना भी की जाएगी।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !