Breaking News

बिहार बंद :: कुशवाहा की पुलिसिया पिटाई के विरोध में रालोसपा को महागठबंधन का समर्थन, दिखा मिला जुला असर

डेस्क : राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर पटना में पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ सोमवार को विपक्ष का बिहार बंद है। जीवन रक्षक सेवाओं को छोड़ बिहार बंद में अन्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रालोसपा के इस बंद को महागठबंधन में शामिल तमाम दलों ने समर्थन दिया है। बंद समर्थक जगह-जगह सड़क जाम व आगजनी कर रहे हैं। हालांकि, कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 

पटना, आरा, नालंदा, सुपौल, कटिहार व बक्‍सर सहित पूरे बिहार में में बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं।  कटिहार में पूर्व राज्यमंत्री और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।

राजधानी पटना के राजा बाजार और जगदेव पथ के निकट सड़क को जामकर लगभग दो घंटे तक यातायात को अवरुद्ध रखा। इसी तरह पटना जंक्शन के निकट भी कुछ देर के लिए बंद समर्थकों ने यातायात को बाधित किया। पटना के हड़ताली मोड़ तथा बक्सर ने ज्योति प्रकाश चौक को रालोसपा कार्यकताओं ने जाम कर आगजनी की।

मधुबनी शहर में अबतक कोई असर नही देखा जा रहा है। यहां बाजार अन्य दिनों की तरह खुले हैं। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही देखी जा रही है। जयनगर-मधुबनी रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही अन्य दिनों की तरह जारी है। शहर के किसी भी चौक-चौराहो पर बंद समर्थक रालोसपा नेता, कार्यकर्ता अबतक नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि जयनगर अनुमंडल मुख्यालय सहित जिले की चंद जगहों पर रालोसपा समर्थकों द्वारा नारेबाजी और चौक-चौराहों की बंद समर्थक आ गए है। 

भभुआ में बिहार बंद का फिलहाल कोई खास असर नहीं दिख रहा है। रालोसपा व राजद कार्यकर्ता अभी सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। रोजाना की तरह बाजार की दुकानें खुली हुई है। ग्रामीण इलाकों से खरीदार पहुंच भी रहे हैं। वाहनों का परिचालन भी सामान्य है।

आरा स्टेशन पर रालोसपा समर्थकों ने नयी दिल्ली से पटना आ रही राजधानी एक्सप्रेस को भी कुछ देर के लिए रोक दिया लेकिन रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल कार्रवाई कर बंद समर्थकों को खदेड़ दिया।

बता दें कि शनिवार को पटना में रालोसपा के आक्रोश मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें उपेंद्र कुशवाहा भी घायल हो गए। इसके खिलाफ पार्टी ने बिहार बंद का आह्वान किया है। इसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, हिन्दुस्तानी अवाम माेर्चा (हम), विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) तथा वाम दलों का समर्थन प्राप्‍त है। लाठीचार्ज में घायल उपेंद्र कुशवाहा का अभी पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल (पीएमसीएच) में इलाज चल रहा है। घायल होनेे के कारण वे रविवार को कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हो सके थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *