झंझारपुर मधुबनी/डॉ. संजीव शमा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में अनुमंडल के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत ललित नारायण जनता महाविद्यालय,पार्वती लक्ष्मी महिला महाविद्यालय एवं एसएनकेएम कॉलेज भैरव स्थान पर कैंप लगाकर बीएलओ द्वारा नये वोटर का नाम जोड़ने के लिए आवेदन लिये जाने की सूचना है।

मतदाता सूची में नाम जोड़वाने हेतु बीएलओ को आवेदन देती छात्राएं
मुख्यालय स्थित पार्वती लक्ष्मी महिला महाविद्यालय पर लगे कैंप के बीएलओ मो. फैयाज आलम ने बताया कि कॉलेज की छात्राओं सहित कुल दस नये मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन जमा किया है। सभी बीएलओ द्वारा अपने-अपने बूथ पर कैम्प लगाकर नये वोटर का नाम जोड़ने के लिए आवेदन लिया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक 13 जनवरी को विशेष अभियान में प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 10 नये महिलाओं का नाम जोड़ने हेतु आवेदन लिये जाने का लक्ष्य रखा गया है बीएलओ को यह भी सुनिश्चित करना है कि मतदान केंद्र क्षेत्र की कोई भी महिला मतदाता जिसकी उम्र 18 वर्ष हो चुका है मतदाता सूची में प्रविष्टि से वंचित न हो ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !