मधुबनी : जिले के झंझारपुर में नये एसडीपीओ के रूप में आशीष आनन्द ने अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व एसडीपीओ आशीष आनंद भागलपुर के नाथनगर में थे। नाथनगर से पहले वे बेगुसराय और मुजफ्फरपुर में भी योगदान दे चुके हैं। आशीष आनन्द बिहार प्रशासनिक सेवा के 48 वें बैच के अफसर हैं।
- 19 मार्च 2026 राशिफल
- दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा: अतिरिक्त 30 क्यूसेक पानी मिलने से मिलेगी बड़ी राहत
- शादी के दो महीने भी नहीं पूरे, नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध फांसी, पति हिरासत में
- लोकलाज के डर में नवजात सड़क पर छोड़ा गया, डॉक्टरों की मेहनत ने बचाई मासूम की जान
- सोनीपत में रिश्तों का खौफनाक अंजाम—भाभी की हत्या के बाद बुजुर्ग ने दी जान, सुसाइड नोट बना जांच का आधार
एसडीपीओ आशीष आनन्द ने पदभार ग्रहण के बाद बताया कि अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शांति व्यवस्था बना रहे इसके लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में नहीं ले।

उन्होंने कहा कि पुलिस आपके सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के शराब माफिया और अपराधी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। 24 घण्टे मेरा मोबाइल ऑन रहेगा कभी भी कोई दिक्कत हो फोन कर सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम झंझारपुर शैलेश चौधरी, नगर थानाध्यक्ष चन्द्रमणी ,पुलिस इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव सिंह भी मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !