दरभंगा / बेनीपुर : प्रखंड क्षेत्र के बाथो रढियाम पंचायत में बुधवार के दिन बिहार सरकार के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा पंचायती राज विभाग ने पंचायत के वार्डो के घर-घर जाकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे गरीब हितैषी योजना एवं सात निश्चय योजना के तहत चलाये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

श्री मीणा ने सबसे पहले वार्ड नम्बर सात पहुंच कर नल जल योजना को अपने से चला कर देखे। वहीं पानो देवी, विन्दा देवी, पराव चौपाल सहित अन्य लोगों के घर जा कर प्रधान मंत्री आवास योजना से बये गये घरो मे बिजली, पानी, स्कूल, बाल विकास परियोजना के आंगनवाड़ी केन्द्रों से संबंधित चल रहे कार्यो की समीक्षा की और जरूरी निर्देश बीडीओ, एसडीओ को दिया। पराव चौपाल से पूछने पर बताया कि 60 वर्ष हो जाने के बावजूद भी वृद्धापेंशन नहीं मिल रहा है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वहीं खाद्य सुरक्षा योजना में अनाज मिलने की बात विन्दा देवी ने बताया। फसल क्षति बटाइदारो को नहीं मिल ने की बात लोगों ने बताया भूमिहीन लोगों को बसने के जमीन खरीदने के लिए सरकार द्वारा 60 हजार रुपये की राशि देने की जानकारी लोगों को दी।

बच्चों से पढाई में दिक्कतें से संबंधित जानकारी ली और जरूरी निर्देश बीडीओ जगत नारायण मिश्र को दिया, ताकि लोगों को सही जानकारी दी जा सकें और सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ को उठा सकें और बच्चे को पढाई करने में मन लगें। कन्या उत्थान योजना के बारे में आम लोगों के घर जा कर विस्तृत जानकारी दी। वार्ड सात के अलावे 9,11,12 वार्डो के लोगों के घरों में जा कर समीक्षा की। प्रधान सचिव के साथ एसडीओ प्रदीप कुमार झा, बीडीओ जगत नारायण मिश्र, प्रखंड के सभी कर्मी एवं बाथो रढियाम पंचायत के ब्रज किशोर यादव चल रहे थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !