Breaking News

सरकारी हैंडपम्प पर दबंग कर रहा कब्जा

माल/लखनऊ( राम किशोर रावत ) : जहां एक तरफ प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में पेयजल के लिए इंडिया मारका हैंड पाइपों को लगवा कर पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास करती हैं। लेकिन वही कई माह से हैंड पाइप खराब पड़े होने से ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।शिकायत करने के बाद भी किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को मौके पर जाकर हैंड पाइप ठीक कराने का समय ही नहीं है।     

माल विकासखंड की उमरावल पंचायत के मजरे महिमा खेड़ा गांव निवासी प्रदीप के दरवाजे पर कई वर्ष पूर्व सरकारी इंडिया मार्का हैंड पाइप लगाया गया था जिस पर प्रदीप ने मिट्टी डालकर पाट दिया है और हैंड पाइप का कुछ सामान खोलकर भी रख लिया है जिससे पड़ोसियों को पानी भरने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है

जिसकी शिकायत अमित ने प्रधान से लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी से की लेकिन जब हैंड पाइप ना बनवाया गया फिर बीती 27 तारीख को खंड विकास अधिकारी माल को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।लेकिन जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है अब हम दिखाते हैं।जबकि अमित ने खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत देने के बाद भी खंड विकास अधिकारी बन रहे हैं अनजान।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *