झंझारपुर मधुबनी संवाददाता : मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी ने जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों संग औपचारिक बैठक की । मकर संक्रांति के मौके पर तिलकुट पर चर्चा करते हुए एसडीएम श्री चौधरी ने अपील करते हुए कहा कि आप सबों की सहभागिता मानव श्रृंखला को सफल बना सकता है।सफलता के लिये आशीर्वाद की जरूरत है। पूरे अनुमंडल क्षेत्र में साठ किलोमीटर का लक्ष्य रखा गया है ।

कार्यालय प्रकोष्ठ में औपचारिक बैठक करते अनुमंडल पदाधिकारी
जिसमें एक किलोमीटर में पन्द्रह सौ लोगों की आवश्यकता होगी। श्रृंखला की सफलता के लिए सभी विभाग के कर्मियों को दायित्व दिया गया है। प्रत्येक एक किलोमीटर पर मजिस्ट्रेट पांच किलोमीटर पर जोनल मजिस्ट्रेट एवं दस किलोमीटर पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। आपातकाल की स्थिति के लिए एंबुलेंस भी मौजूद रहेगा ।
बैठक में जनप्रतिनिधियों में राम नारायण यादव, विजय कुमार दास, गुणेश्वर राय के अलावा पत्रकारों में कन्हैया ठाकुर,संजय कर्ण,अमरदेव ठाकुर,बिंदेश्वर सिंह, मो.सुहैल,शैलेन्द्र नाथ,डॉ संजीव, राजकुमार आदि मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !