Breaking News

स्काउट गाइड ने ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’ रैली निकालकर मनाया, लोगों को किया जागरूक

झंझारपुर मधुबनी/डॉ.संजीव शमा : बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था मधुबनी के द्वारा 31 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर स्काउट गाइड द्वारा निकाली गई सड़क सुरक्षा रैली को एमवीआई एवं जिला परिवहन अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सड़क सुरक्षा रैली स्काउट गाइड कार्यालय से निकलकर समाहरणालय,थाना मोड़ होते हुए स्टेशन चौक पर पहुंची।

जहाँ स्काउट गाइड के कैडेटों ने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों से निवेदन करते हुए कहा कि आपका जीवन बहुमूल्य है आप जब भी बाइक की सवारी करते हैं हेलमेट को जरूर लगाकर चलें । चार पहिए वाहन के वैसे चालकों को रोककर जो बिना सीट बेल्ट लगाये गाड़ी चला रहे थे उन्हें सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। सड़क सुरक्षा को लेकर अपील करते हुए नगरवासियों से कहा कि किसी भी सूरत में अपने बच्चों को जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है उन्हें किसी भी वाहन को चलाने न दें ।

सुरक्षा रैली का नेतृत्व स्काउट गाइड के प्रभात कुमार कर रहे थे। रैली में उच्च विद्यालय पंडौल,चनौरागंज,खुटौना एवं राजनगर के स्काउट एंड गाइड ने भाग लिया। इस मौके पर पुष्पक कुमार, अजीत कुमार समेत कई कर्मी मौजूद थे।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …