Breaking News
Home / बिहार :: 4941 सिपाहियों के तबादले के बाद अब 1000 पुलिसकर्मी इधर से उधर

बिहार :: 4941 सिपाहियों के तबादले के बाद अब 1000 पुलिसकर्मी इधर से उधर

डेस्क : सूबे में व्यापक स्तर पर पुलिसकर्मियों के फेरबदल किए गए हैं. मालूम हो कि इससे पूर्व भी कई बार तबादले होते रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक रेल पुलिस यानि जीआरपी में पदस्थापित 900 सिपाहियों के साथ ही 210 हवलदारों का भी तबादला किया गया है. 

इस बार तबादले के घेरे में वैसे भी पुलिसकर्मी हैं जो 6 वर्षों से अधिक समय तक एक ही जगह पर पदस्थापित थे. बिहार पुलिस मुख्यालय के ज्ञापांक 178 के आलोक में सभी रेल एसपी को तबादला की सूची में आने वाले पुलिसवालों को एक दिसंबर तक विरमित करने का निर्देश दिया गया है.

हाल के दिनों में हुए तबादले की बात करें तो बीते गुरुवार को 4941 सिपाहियों का पुलिस मुख्यालय ने जोन ट्रांसफर हुआ. तब एडीजी मुख्यालय एसके सिंघल ने कहा था कि आगे भी इस तरह के तबादले होते रहेंगे.

Check Also

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, कहा- खामियां दूर करना और जवाबदेही तय करना सरकार की प्राथमिकता

पटना। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण …

योग बने जन-आंदोलन :: डॉ रचना सिंह ने एक लाख लोगों तक योग पहुंचाने का किया आह्वान

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की रिपोर्ट उन्नाव। जहां एक ओर शिक्षा के माध्यम से बच्चों को …

दरभंगा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, स्थापना दिवस समारोह और सेवा कार्यों की बनी व्यापक रणनीति

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) एवं राष्ट्रीय बजरंग दल …