दरभंगा : लोजपा सांसद प्रिंसराज ने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाई देंगे और विकास कार्यों में जो कठिनाई आयेगी उसे दूर करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। सांसद आज बिरौल अनुमंडल के कमला उच्च विद्यालय, पोखराम के परिसर में अपने नागरिक अभिनन्दन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
सांसद ने कहा कि लोकसभा उप चुनाव में मुझे जिताकर जिस प्रकार से मेरे पिता को श्रद्धांजलि दी गयी और मुझे आशीर्वाद दिया उसके बाद अब हम सूद समेत विकास कर आमजनों को लौटायेंगे। सांसद ने इस कार्यक्रम में कई योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मौजूद जदयू विधायक शशिभूषण हजारी ने अपने ऐच्छिक कोष से उच्च विद्यालय के भवन का निर्माण की बात कही। साथ ही एक सप्ताह के भीतर पोखराम स्थित जीवछ नदी के पुल के लिए आधारशिला रखने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव चौधरी ने किया। जबकि मंच संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव कुमार और धन्यवाद ज्ञापन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी ने किया।

इस अवसर पर लोजपा जिलाध्यक्ष गगन झा, पूर्व विधायक मोहन चौधरी, निरंजन सिंह, शिवजी प्रसाद यादव, मनोज झा, प्रभाकर ठाकुर, पप्पू चौधरी, राज कुमार झा, दिलीप चौधरी, रंधीर चौधरी, लालशोभा पासवान, रंजीत झा, शंकर झा, कौशलेन्द्र आचार्य, अनिल झा, ललन चौधरी, राजेश चौधरी, रमाकांत साहु, जगन्नाथ भगत, नवल आचार्य, राकेश सिंह, सुमन जी आचार्य, सुधीर चौधरी, विशंभर चौधरी, संतोष चौधरी, हुलास चौधरी आदि ने अपने विचार रखे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !