Breaking News

जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के झंझारपुर जिलाध्यक्ष बने अजय टिबड़ेवाल, बधाईयों का लगा तांता

झंझारपुर मधुबनी/डॉ. संजीव शमा : जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ ने मनोनयन की सूची जारी करते हुए झंझारपुर आर.एस. निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी अजय कुमार टिबड़ेवाल को सांगठनिक जिला झंझारपुर का व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की जवाबदेही सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनयन किये जाने पर श्री टिबड़ेवाल ने जदयू के राष्ट्राध्यक्ष सूबे के मुखिया नीतीश कुमार,प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह,सांसद रामप्रीत मंडल, मंत्री संजय झा,लक्ष्मेश्वर राय, कपिलदेव कामत के साथ व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ को साधुवाद दिया है ।

वहीं झंझारपुर में मनोनयन की खबर मिलने पर युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय नारायण चौधरी, विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र राम,प्रमंडल प्रभारी अभिषेक पंसारी,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण भंडारी,सांसद प्रतिनिधि अनुप कश्यप,पवन चौधरी, संतोष सिंह,दिनेश मंडल, शंकर कनोडिया,रंजीत झा, सुनील कुमार वर्णवाल, शिवचंद्र झा,प्रमोद कुमार प्रभाकर,सुधीर राय,अमरनाथ झा,निर्मल आनंद महाराज, नूनू मिश्र,रामबाबू सिंह,लाल झा आदि ने शुभकामनाएं व बधाई दी है।

फाइल फोटो : अजय कुमार टिबड़ेवाल (नवनिर्वाचित जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के झंझारपुर जिलाध्यक्ष)

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …