Breaking News

छात्रों पर लाठीचार्ज, समस्तीपुर जंक्शन पर हंगामा करने पर आरपीएफ की कार्रवाई

डेस्क : आईटीआई-सीएटी परीक्षा देकर मधुबनी से लौट रहे छात्रों ने समस्तीपुर स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर किसी भी कर्मी के मौजूद नहीं रहने से हंगामा शुरू कर दिया. जिन्हें खदेड़ने के लिए आरपीएफ को बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा. जिससे मची भगदड़ में कई छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.

छात्रों को खदेड़ती आरपीएफ

बताया जा रहा है कि बेगूसराय ज़िला के छात्र आईटीआई का परीक्षा देकर मधुबनी से लौट रहे थे. इस दौरान छात्र समस्तीपुर स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर बेगूसराय जाने वाली ट्रेन का पता करने गए थे. पर वहां कोई कर्मी उपलब्ध नहीं था जिसके कारण छात्र हंगामा करने लगे.

पूछताछ काउंटर समस्तीपुर जंक्शन

हंगामा देख वहां तैनात आरपीएफ के जवानों ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की , लेकिन जब छात्र शांत नहीं हुए तो जवानों ने जमकर लाठियां चटकाई. बताया गया है कि इस लाठीचार्ज में कई छात्र जख्मी हो गए हैं.

Check Also

समस्तीपुर में डबल मर्डर, भाजपा नेता के साले समेत 2 शव बंद बोरे से बरामद

डेस्क : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर में रविवार …

नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज का नागरिक अभिनंदन,कहा- मुझे जीताकर मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि

दरभंगा : लोजपा सांसद प्रिंसराज ने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाई देंगे …

उपचुनाव :: समस्तीपुर से जीते लोजपा के प्रिंस राज, एक लाख से अधिक वोटों जीता एनडीए

डेस्क : बिहार में समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं पांच विधानसभा क्षेत्रों बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *