Breaking News
Home / विशेष / चुनाव 2020 / तार किशोर प्रसाद बिहार के नए डिप्टी सीएम ?

तार किशोर प्रसाद बिहार के नए डिप्टी सीएम ?

डेस्क : 11 सालों तक नीतीश के साथ डिप्टी सीएम बन कर रहे सुशील मोदी अब उनके नायब नहीं रहेंगे. हालांकि बीजेपी ने नाम का एलान नहीं किया है लेकिन तार किशोर प्रसाद को नये डिप्टी सीएम का ताज मिल सकता है.

बीजेपी विधायक दल की बैठक में ही साफ हो गया था कि सुशील मोदी गद्दी से उतार दिये गये हैं. विधायक दल की बैठक में सुशील मोदी को विधानमंडल दल का नेता नहीं चुना गया है. बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें विधानमंडल दल का मौजूदा नेता होने के नाते बोलने का निमंत्रण दिया. 

“मैंने 30 साल पार्टी की सेवा की है. पार्टी ने कई मौके दिये हैं. अब मैं चाहता हूं कि किसी नये व्यक्ति को जिम्मेवारी मिले. मैं चाहता हूं कि विधानसभा में चुनकर आया कोई विधायक पार्टी के विधानमंडल दल का नेता बने. इसलिए मैं तारकिशोर प्रसाद का नाम विधानमंडल दल के नेता के तौर पर प्रस्तावित करता हूं. वे ही एनडीए विधायक दल के उपनेता होंगे.”

सुशील मोदी के इस प्रस्ताव को बीजेपी विधायक दल ने पारित कर दिया. यानि सुशील मोदी कुर्सी से बेदखल हो गये हैं. उसके बाद के घटनाक्रम ने  भी इसकी पुष्टि कर दी. नीतीश कुमार जब राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने गये तो सुशील मोदी उनके साथ नहीं थे.

सुशील मोदी को राजनाथ सिंह अपने साथ लेकर स्टेट गेस्ट हाउस लेकर चले गये. सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद जब नीतीश कुमार से पूछा गया कि उनका डिप्टी सीएम कौन होगा को मुख्यमंत्री बोले-थोडी देर में सब क्लीयर हो जायेगा. नीतीश के बयान से भी साफ हुआ कि सुशील मोदी उनके डिप्टी सीएम नहीं बनने जा रहे हैं.

Check Also

आप जाप आरजेडी व बसपा के 8 नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में एफआईआर

डेस्क : बिहार में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे बिहार में …

मिथिला-तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी संग जुटे 7 जिलों के एसपी, अंतरजिला अपराधियों की धरपकड़ हेतु ऐतिहासिक पहल

दरभंगा : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अंतर जिला के अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर …

वोटर रजिस्ट्रेशन हेतु हर बूथ पर विशेष कैंप आज, सोमवार से 5 दिनों तक डोर टू डोर होंगे बीएलओ

दरभंगा : आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2020 हेतु महिला मतदाताओं के लिंगानुपात को बढ़ाने …