चकरनगर/इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : चुनाव आचार संहिता के बाद गत दिवस प्रथम तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी इटावा व आईएएस इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में निर्धारित कार्यक्रमानुसार संपन्न हुआ। इस मौके पर 98 प्रार्थना पत्र पोर्टल पर दर्ज होकर पटल पर प्रस्तुत किए गए जिसमें से 6 प्रार्थना पत्रों पर सक्षम अधिकारियों द्वारा तत्काल निस्तारण कर दिया गया।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार चुनाव आचार संहिता लगने के समय से लेकर समाप्ति के बड़े अंतराल तक तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम प्रभावित होकर संपन्न नहीं हो सका था। प्रशासनिक अधिकारी चुनाव कराने में व्यस्त रहे। अब चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रथम तहसील दिवस या यूं कहें तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम अपर जिला अधिकारी इटावा व आईएएस इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर 98 फरियादियों के द्वारा अपने अपने प्रार्थना पत्र पोर्टल पर दर्ज होकर प्रस्तुत किए गए। उपजिलाधिकारी आईएएस इंद्रजीत सिंह के द्वारा 6 प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान लेते हुए अपने स्तर से विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया

गया। पैरा वॉलिंटियर अश्वनी त्रिपाठी ने बताया की तहसील दिवस में लोकसभा चुनाव के बाद काफी संख्या में फरियादी आए जिसमें ज्यादातर शिकायतें अवैध कब्जे को लेकर थीं। छः प्रार्थना पत्रों पर सम्माननीय उपजिलाधिकारी आईएएस श्री इंद्रजीत सिंह के कुशल निर्देशन में तत्काल समाधान कराया गया बाकी के प्रार्थना पत्रों पर विभागीय आदेश पारित होकर संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंप दिए गए और उन्हें यह साफ हिदायत दी गई कि कोई भी प्रार्थना पत्र स्थलीय निरीक्षण के बाद और संबंधित दोनों पक्षों को सुनकर ही निस्तारण किया जाए। कोई भी प्रार्थना पत्र टेबल पर बैठकर ही मनचाहे तरीके से समाधान न किया जाए, इस तरह की
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कोई भी शिकायत आने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यहां पर यह भी साफ कर देना लाजमी होगा कि यह प्रथम तहसील समाधान दिवस जिलाधिकारी समाधान दिवस था लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते जिलाधिकारी इटावा कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, कृषि उपनिदेशक, जेई भोगनीपुर प्रखंड नहर, नलकूप विभाग, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग तथा तहसील चकरनगर के चारों थाने के थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह आदि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !