लखनऊ ( सुखलाल ) : कार्ड क्लोनिंग करने वाले गिरोह ने मेडिकल छात्र समेत पांच लोगों के खातों से करीब साढ़े तीन लाख रुपये पार कर दिये। वहीं, कुछ लोगों के साथ ठगों ने बैंक कर्मी बन कर फोन पर बात कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराने के साथ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
गोमतीनगर विकल्पखण्ड-2 निवासी अंजली शुक्ला के पास एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को पीएनबी कर्मी बताते हुये अंजली से उनके अकाउंट की डिटेल हासिल कर ली। कुछ देर बाद ही उनके खाते से करीब 1.58 लाख रुपये निकाल लिये गये। वहीं, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्र नौशाद अहमद का एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है। उन्हें चालू खाता खुलवाना था। ऑनलाइन सर्च करने के बाद केनरा बैंक कस्टमर केयर का नम्बर सर्च कर कॉल की। नौशाद के मुताबिक बैंक कर्मी बन कर बात करने वाले व्यक्ति ने उनके सेविंग अकाउंट और पिन की डिटेल ले ली। कुछ देर बाद ही उनके खाते से 56 हजार रुपये निकल गये।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
मैसेज आने पर नौशाद को ठगी का पता चला। वहीं, इन्दिरानगर शीतल रेजीडेंसी निवासी रीता श्रीवास्वत के कार्ड का क्लोन बना कर 45 हजार, सेक्टर-9 निवासी प्रयांशु तिवारी से 31 हजार, सेक्टर-दस निवासी सुधांशु कुमार के अकाउंट से 50 हजार और व्यापारी रितिक कनौजिया के ई-वॉलेट से ठगों ने 29 हजार रुपये पार कर दिये।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !