लखनऊ : पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता एवं पूर्व सभासद सदस्य जिला योजना विकास समिति महोना लखनऊ के मोहम्मद अकील खान ने नगर पंचायत महोना प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर पंचायत महोना के दसों वार्डों में गंदगी से नालियां कूड़े से पटी पड़ी है एवं अतिक्रमण से आने जाने वाले

राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है नगर पंचायत महोना प्रशासन एवं कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आए दिन घटनाएं घट रही हैं जगह जगह पर टूटी नालियां कूड़े के ढेर नगर पंचायत महोना अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।लेकिन नगर पंचायत महोना के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है सुबह ऑफिस आ जाने के बाद कभी कोई वार्ड का औचक निरीक्षण तक नहीं करते हैं ना ही आवाम की समस्याओं का समाधान करते हैं सिर्फ कहां से कमीशन मिलेगा उसकी तलाश में रात दिन लगे रहते हैं जनता का कोई भी सरोकार नहीं है चाहे राशन कार्ड के संबंध में हो या वृद्धा विधवा दिव्यांग जनों की पेंशन का मामला हो किसी भी प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं अतिक्रमण का यह हाल है कि नगर पंचायत महोना के अंदर तालाबों को पाटकर प्रधानमंत्री आवास बनवाए जा रहे हैं लेकिन अधिशासी अधिकारी अपनी आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं जैसे कि उनको नगर पंचायत महोना में कुछ दिखता ही नहीं है क्योंकि जो भी
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अतिक्रमण नगर पंचायत महोना के तालाबों पर हो रहा है उनमें कार्रवाई न करने से यह प्रतीत होता है कि नगर पंचायत महोना के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार व्यक्तिगत लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जबकि की जिला अधिकारी महोदय लखनऊ के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है क्योंकि जिलाधिकारी के आदेशों का खुला उल्लंघन देखना हो तो नगर पंचायत महोना में देखा जा सकता है लगता है कि अतिक्रमणकारियों से अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार मिले हुए हैं जो लोग तालाबों को पाटकर प्रधानमंत्री आवास बनवा रहे हैं जबकि हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद नगर पंचायत महोना के तालाबों पर चौतरफा अतिक्रमण हो रहा है एवं अधिशासी अधिकारी की लापरवाही उजागर हो रही है या तो फिर कुछ अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए अधिशासी अधिकारी सरकारी राजस्व को भी चूना लगा रहे हैं क्योंकि नगर पंचायत महोना के अंदर 10 वार्ड हैं दसों वार्डों में टूटी फूटी सड़कें टूटी फूटी नालियां सफाई न होना सड़कों व गलियों में अतिक्रमण होना यह सब नगर पंचायत की कारगुजारी ओं में शामिल है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !