माल/लखनऊ (राम किशोर रावत) : माल इलाके में बिना हेलमेट के बाइकों को पेट्रौल न देने का सरकारी निर्देश पेट्रौल पम्प संचालको के लिये कोई मायने नहीं रखता। सभी पेट्रोल पम्प सरकारी निर्देश को ताक पर रखकर धड़ल्ले से पेट्रोल की बिक्री करते देखे जासकते हैं।माल क्षेत्र में कुल चार पेट्रोल पंप संचालित हैं।जहां डीजल और पेट्रोल दोनो की बिक्री की जाती है।सरकार ने लगभग दो वर्ष पूर्व इन पेट्रोल पंपों को निर्देशित किया था कि कोई भी पेट्रोल पंप पेट्रोल की बिक्री बोतलों और डिब्बों में ग्राहकों को नहीं करेगा।यह निर्देश पेट्रोल पम्पो के लिये हवा हवाई साबित हुआ।

अभी हाल ही में फिर निर्देश जारी हुआ कि कहींकोई भी पेट्रोल पम्प किसी भी बाइक मे बगैर हेलमेट लगाने वाले को कतई पेट्रोल नहीं देगा,लेकिन क्षेत्र के पेट्रोल पंप इस निर्देश को दर किनार कर धड़ल्ले से पेट्रोल बेंच रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इन पेट्रोल पंपों पर लगभग अस्सी प्रतिशत बाइक सवार बिना हेलमेट के पहुंचते देखे जा सकते हैं।जिन्हें बेहिचक और बिना टोके पेट्रोल बेचते देखा जारहा है।जबकि यह निर्देश स्वयं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर सरकार ने कड़े से पालन को बनाया है फिर भी लोग खतरा मोल लेने में अपने को गौरन्वित समझ कर बिना हेलमेट सफर करते हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
क्षेत्र के गहदों स्थित किसान सेवा केंद्र नामक पेट्रोल पम्प के कुछ नमूने बानगी के तौर पर प्रस्तुत हैं।शेष चाहे वह माल फिलिंग सर्विस स्टेशन हो,चाहे सैदापुर चौराहे के किसान सर्विस सेंटर व नबीपनाह भट्ठा स्थितपेट्रोल पम्प हो सभी बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल बेचने से सरकारी निर्देश को धता बताकर बाइकों के अलावा बोतलो,डिब्बों में पेट्रोल भरते किसी भी समय देखे जा सकते हैं। जब इन पेट्रोल पंपों पर सैकड़ों लीटर पेट्रोल खुलेआम बोतलों व जरी कैनों में दिया जा रहा जिसके बाद इनके द्वारा यही पेट्रोल अधिक दामों पर बेचा जा रहा है।क्षेत्र में सैकड़ों जगह पर रोड के किनारे दुकानो के सामने बोतलों मे पेट्रोल रखा हुआ देखा जा सकता है। इतना ही नहीं इन दुकानदारों द्वारा पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाने के बाद इसमे मिट्टी का तेल मिलाकर फिर अधिक दामों में बेचा जाता है। यह सब माल पुलिस देखने के बाद भी अनजान बनी रहती है। वही किसी भी समय कोई बड़ी घटना घटने की आशंका बनी रहती है। जिसके बाद भी कोई भी जिम्मेदार खुले में पेट्रोल बेचने वालों के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही करने वाला नहीं दिखाई दे रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !